BJP ने 6 महीने में किन-किन राज्यों के बदले मुख्यमंत्री ? | Hindi News
ABP Ganga | 15 Sep 2021 03:14 PM (IST)

एक बार फिर बीजेपी ने अपने मुख्यमंत्री के चहरे को बदलकर सबको चौंका दिया है. गुजरात में विधानसभा चुनाव से लगभग 15 महीने पहले मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. इसी के साथ विजय रुपाणी पिछले छह महीनों में हटाए जाने वाले बीजेपी के चौथे मुख्यमंत्री बन गए हैं. इससे पहले उत्तराखंड और कर्नाटक में भी बीजेपी अपने मुख्यमंत्री बदल चुकी है. जानिए 6 महीने में BJP ने किन किन राज्यों के मुख्यमंत्री बदल दिए।