Firozabad: आगामी चुनाव पर आम जनता की राय, 'BJP के प्रबुद्ध सम्मेलन की नकल कर रहे हैं SP और BSP'
ABP Ganga | 12 Sep 2021 08:32 PM (IST)

प्रबुद्ध सम्मेलन के जरिए भारतीय जनता पार्टी और प्रदेश सरकार के मंत्री 2022 के लिए अपनी राजनीतिक जमीन को मजबूत करने में जुट गए हैं । और उसी कड़ी में आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 9 जिलों से आए शिक्षकों के शिक्षक सम्मेलन में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने शिक्षकों से बात कर उन्हें भरोसा दिलाया कि उनका सम्मान और उनका हित भारतीय जनता पार्टी की सरकार में सुरक्षित हैं और उन्हें अपनी किसी भी समस्या को लेकर चिंतित होने की जरूरत नहीं है क्यो की योगी सरकार में उनकी सभी समस्याओं का समाधान होगा बस थोड़ा वक्त जरूर लग सकता है।