Uttarakhand Elections: Amit Shah ने देवभूमि को दी बड़ी सौगात! जानिए क्या रहा पूरा कार्यक्रम
ABP Ganga | 30 Oct 2021 03:44 PM (IST)

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव अब कुछ ही महीनों की दूरी पर हैं। इसको लेकर सभी पार्टियां एक्टिव दिखाई दे रही हैं। लेकिन बीजेपी जीत की तैयारी के लिए कड़ी मशक्क्त कर रही है। आज अमित शाह उत्तराखंड के देहरादून पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने कई अन्य योजनाओं का शिलान्यास किया। इसके साथ ही वे विरोधियों पर भी जमकर बरसे। इस रिपोर्ट में विस्तार से जानिए गृह मंत्री अमित शाह के उत्तराखंड दौरे का अपडेट।