Mission 2022: UP के पूरब और पश्चिम में सजेगा 'सियासी मेला', जानिए क्या कुछ रहेगा खास?
ABP Ganga | 07 Dec 2021 11:04 AM (IST)

आज पूरब से लेकर पश्चिम यूपी के लिए बहुत बड़ा दिन है। एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोरखपुर को एक हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे। वहीं दूसरी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और जयंत चौधरी गठबंधन के बाद पहली बार मेरठ में महारैली का आयोजन करने जा रहे हैं। जानिए क्या रहेगा कार्यक्रम।