Delhi: UP Chunav को लेकर BJP का महामंथन, जानिए बैठक में क्या कुछ होगा?
ABP Ganga | 18 Nov 2021 07:27 AM (IST)

यूपी चुनाव को लेकर आज बीजेपी दिल्ली में एक अहम बैठक करने वाली है। इस बैठक में आगामी चुनाव को लेकर रणनीति तय की जाएगी। साथ ही चुनाव प्रचार को लेकर चर्चा होगी। आपको बता दें कि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा बीजेपी पदाधिकारियों के साथ ये बैठक करेंगे। इस दौरान चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इस रिपोर्ट में विस्तार से जानिए इस बैठक में क्या कुछ होगा।