CM Yogi का पश्चिमी यूपी में गोलबंदी का लोधी दांव ! | UP Chunav | Mudde Ki Baat
ABP Ganga | 26 Oct 2021 10:08 PM (IST)

सियासत के युद्ध में जातीय समीकरण बहुत मायने रखते हैं. खासकर यूपी में हर दल इन दिनों जातियों के आधार पर अपने-अपने सम्मेलन कर रहा है. कभी पिछड़ों के नाम पर, तो कभी सवर्णों के नाम पर. भारतीय जनता पार्टी के लिए भी ऐसे कार्यक्रम उसकी रणनीति का हिस्सा हैं. आज भाजपा की तरफ से लखनऊ में सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन हुआ. ये कार्यक्रम खासकर लोधी समाज के लिए था. कार्यक्रम में सीएम योगी भी पहुंचे. उन्होंने कई बार कल्याण सिंह का जिक्र किया. साथ ही साथ जिन जिलों में लोधी वर्ग के वोटर्स की संख्या अच्छी-खासी है, वहां विकास की स्थिति भी समझाई.