MahaPanchayat से पहले छपरौली में किसानों की पंचायत, किसानों का शोषण और महंगाई रहेगा मुद्दा
ABP Ganga | 02 Sep 2021 09:56 AM (IST)

मुजफ्फरनगर में 5 सितंबर को होने वाली महापंचायत से पहले “जाठलैंड” में लगातार पंचायतें हो रही हैं। छपरौली कस्बे में आज चौबीसी खाप की पंचायत होगी, जिसमें क्षेत्र के काफी किसान भाग लेंगे। पंचायत में किसानों का शोषण और महंगाई मुद्इदा रहेगा। इस दौरान पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में होनी वाली महापंचायत को सफल बनाने का भी आह्वान किया जाएगा ।