अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे Keshav Prasad Maurya, बोले-'दो दिन पहले ही महाराज जी का आशीर्वाद लिया था'
ABP Ganga | 21 Sep 2021 12:12 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य महंत नरेंद्र गिरि के अंतिम दर्शन के लिए प्रयागराज पहुंचे। वहां पर उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि दो दिन पहले ही महाराज जी के आशीर्वाद लिए थे और मैं इस घटना से बहुत दुखी हूँ। उन्होंने ये भी कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी और कोई भी दोषी बच नहीं पाएगा।