Kanpur में जबरन धर्म परिवर्तन से मना करने पर मां-बेटी के साथ किया ये सलूक | ABP Ganga
ABP Ganga | 13 Aug 2021 03:18 PM (IST)

कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र से जबरन धर्म परिवर्तन की कोशिश का एक मामला सामने आया है। इसमें पीड़िता का कहना है की उससे पैसों का लालच देकर बेटी की शादी एक मुस्लिम युवक से कराने की बात कही गई। मना करने पर पीड़िता और उसकी बेटी के साथ मारपीट की गई। पीड़िता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कर दी है।