Kannauj से शर्मसार करने वाली तस्वीर ! तरबूज तोड़ने के लिए 'तालिबानी सजा' ? | High Alert
ABP Ganga | 30 May 2021 07:38 PM (IST)

यूपी के कन्नौज से बहुत ही शर्मसार करने वाली तस्वीरें सामने आ रही है। बच्चों को तरबूज तोड़ने के लिए इतनी बड़ी सजा दी गई जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे। पहले तो सिर पर तरबूज रखकर बच्चों को पूरे गांव में घुमाया। फिर मासूमों के मुंह पर कालिख लगाकर चोर लिख दिया। इस सबसे सवाल उठता है कि आखिर तरबूज तोड़ने की तालिबानी सजा क्यों ?