BJP की Jan Vishwas Yatra का आज लखनऊ में समापन, यहां देखें Nadda के कार्यक्रम का मिनट-2-मिनट अपडेट
ABP Ganga | 03 Jan 2022 07:35 AM (IST)

अंबडेकरनगर से शुरू हुई बीजेपी की जनविश्वास यात्रा का आज लखनऊ में समापन होगा. जिसमें शिरकत करने के लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा यूपी के दौरे पर आज आएंगे. एक दिवसीय दौरे पर जेपी नड्डा लखनऊ में जनविश्वास यात्रा में शामिल होंगे और एक जनरैली को भी संबोधित करेंगे. लखनऊ की रैली से पहले जेपी नड्डा पूर्वांचल में होंगे. यहां बलिया से शुरू हुई जनविश्वास यात्रा का आज बस्ती में समापन होगा. नड्डा इस दौरान सकसेरिया इंटर कॉलेज में जनसभा करेंगे. दोपहर करीब 1 बजे जेपी नड्डा बस्ती पहुंचेंगे. बता दें कि नड्डा जनविश्वास यात्रा के समापन के बाद लखनऊ में प्रदेश कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. ये बैठक शाम 5.10 से 6.30 तक चलेगी. बैठक मे 2022 के चुनाव को लेकर आगे की रणनीति तय होगी.