Uttarakhand: दो दिवसीय दौरे पर JP Nadda, निशंक की बेटी की शादी में करेंगे शिरकत
ABP Ganga | 15 Nov 2021 09:04 AM (IST)

आज से दो दिवसीय उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे जेपी नड्डा। उनके दौरे को लेकर बीजेपी ने तैयारियां पूरी कर ली है। नड्डा सुबह 10:30 बजे देहरादून पहुंचेंगे और वहां से रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी की शादी में जाएंगे। इसके बाद नड्डा चमोली के लिए रवाना होंगे और वहां सैनिक सम्मान यात्रा की शुरुआत करेंगे।