JP Nadda ने बुलाई BJP की अहम बैठक , विधान सभा चुनावों की रणनीति पर होगी चर्चा
ABP Ganga | 05 Jun 2021 08:46 AM (IST)

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली में पार्टी महासचिवों की बैठक बुलाई है। इसमें उत्तर प्रदेश समेत 5 राज्यों में होने वाले विधान सभा चुनावों पर चर्चा होगी। नड्डा बीजेपी द्वारा किये गए कार्यों की समीक्षा करेंगे और आगे रणनीति तय होगी।