UP Weather Update : यूपी में आफत की बारिश | ABP Ganga Hindi
ABP Ganga | 16 Sep 2021 12:50 PM (IST)

यूपी में मौसम का मिजाज आज बदला हुआ है...कई जिलों में बारिश हो रही है...और तो और मौसम विभाग की तरफ से चेतावनी भी जारी की गई है. यूपी के 30 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है...वहीं लखनऊ में ही सुबह से ही बारिश जारी है...पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है. वहीं लखीमपुर खीरी में भी मौसम का मिजाज बदल गया है. श्रावस्ती में भी बारिश के बाद तापमान गिर गया है.