असम के जोरहाट में टेकऑफ से ठीक पहले रनवे से फिसला IndiGo का विमान
ABP News Bureau | 29 Jul 2022 10:06 AM (IST)
IndiGo Flight Skidded: एयरलाइन कंपनी इंडिगो का एक विमान अचानक रनवे से फिसलकर किनारे चला गया, जिसके बाद किसी तरह पायलट ने उसे रोका और यात्रियों को उतारा गया. ये फ्लाइट असम के जोरहाट से कोलकाता (Jorhat to Kolkata) के लिए उड़ान भरने वाली थी, लेकिन टेकऑफ से पहले ही ये घटना हो गई. इस घटना में किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई और सभी को सुरक्षित उतार लिया गया. यात्रियों को बाद में दूसरी फ्लाइट से भेजा गया.