Tokyo Olympics में भारतीय पुरुष हॉकी की शानदार जीत, 41 साल का बाद जीता मेडल | ABP Ganga
ABP Ganga | 05 Aug 2021 10:02 AM (IST)

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में शानदार जीत हासिल की। टीम ने कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। भारतीय टीम ने 41 साल बाद ओलंपिक में पदक हासिल किया है। जर्मनी के खिलाफ मुकाबले में 1-3 से पिछड़ने के बाद भारतीय टीम ने जोरदार वापसी की और 5-4 से मुकाबला अपने नाम किया। #TokyoOlympics #MensHockeyTeam #IndianHockeyTeam