24 घंटे में Corona के 2 लाख 739 नए मामले, कुल एक्टिव केसों की संख्या 14 लाख के पार
ABP Ganga | 15 Apr 2021 12:04 PM (IST)

देश में कोरोना के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। संक्रमण के नए मामलों का आंकड़ा अब दो लाख के पार पहुंच गया है। बीते 24 घंटों में 2 लाख 739 नए कोरोना केस आए और 1038 लोगों की जान चली गई है। हालांकि 93,528 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं।