लगातार तीसरे दिन Corona के आंकड़ों में उछाल, पिछले 24 घंटे में 2 लाख 76 हजार से ज्यादा नए मामले
ABP Ganga | 20 May 2021 01:14 PM (IST)

देशभर में कोरोना के मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है। लगातार तीसरे दिन कोरोना के नए मामलों में उछाल देखने को मिली है। देश में पिछले 24 घंटे में 2 लाख 76 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए और एक्टिव केस पहुंचे 31 लाख के पार। वहीं दूसरी ओर 3 हजार से ज्यादा संक्रमितों की मौत हुई।