Monsoon 2021: UP में मूसलाधार बारिश बनी मुसीबत ! कहीं जलभराव...कहीं धंसी जमीन
ABP Ganga | 17 Sep 2021 03:50 PM (IST)
यूपी में बारिश मुसीबत बनकर बरस रही है। लगातार बारिश होने के कारण कहीं जमीनें धंस रही हैं तो कहीं जलभराव देखने को मिल रहा है। अलग-अलग जिलों में बारिश से बदहाली का माहौल है और तस्वीरें भयावह हैं। अगर प्रशासन समय रहते ही इससे निपटने के लिए तैयारी कर लेता तो आज ये हालात नहीं देखने पड़ते। लेकिन यूपी सरकार प्रशासन की हर संभव मदद कर रही है। सवाल ये उठता है कि आखिर कब तक यूपी को इस हालात से गुजरना पड़ेगा ?