Vikas Dubey Encounter: यूपी पुलिस को बड़ी राहत, जांच कमेटी ने दी क्लीन चिट
ABP Ganga | 21 Apr 2021 01:29 PM (IST)
कानपुर के बिकरू गांव में 8 पुलिस वालों की हत्या कर सुर्ख़ियों में आए गैंगस्टर विकास दुबे एनकाउंटर मामले में यूपी पुलिस को क्लीन चिट दे दी गई है।सूत्रों की मानें तो सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित जस्टिस बीएस चौहान कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में यूपी पुलिस को क्लीन चिट दी है।आठ महीने की जांच के बाद कमेटी को कोई गवाह नहीं मिला, जिससे यह साबित हो सके कि एनकाउंटर पुलिस की मंशा के अनुरूप और फर्जी था।