UP Corona Update: आंकड़े 34 हजार के पार, Lucknow से आज मिली थोड़ी राहत की खबर
ABP Ganga | 23 Apr 2021 10:26 AM (IST)

उत्तर प्रदेश में कोरोना को लेकर हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। गुरुवार (22 अप्रैल) को कोरोना के 34 हजार से ज्यादा नए मामले आए, वहीं राजधानी लखनऊ के कुछ अस्पतालों में ऑक्सीजन खत्म होने की शिकायतें आ रही हैं। हालांकि, प्रशासन अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति को लेकर नजर बनाए हुए हैं। वहीं अस्पतालों में कोरोना मरीजों की स्थिति को ध्यान में रखते हुए ऑक्सीजन की सप्लाई को लेकर योगी सरकार ने खास व्यवस्था के साथ सप्लाई बढ़ा दी है।