Prayagraj: काल रूपी कोरोना परिवार की इच्छा शक्ति के सामने घुटने टेकने पर मजबूर
ABP Ganga | 16 May 2021 01:13 PM (IST)

कोरोना की इस महामारी में लगातार एक-से एक हैरान कर देने वाली तस्वीर देखने को मिल रही है। लेकिन इस बीच प्रयागराज से एक ऐसी खबर सामने आई है जहां एक ही परिवार के 26 सदस्य कोरोना की चपेट में आ गए और सभी ठीक भी हो गए। लेकिन इस मुश्किल वक्त मेंं इस परिवार ने ऐसा जज्बा दिखाया कि काल रूपी कोरोना भी घुटने टेकने पर मजबूर हो गया।