Lucknow में Corona से अब तक की सबसे ज्यादा मौतें, नए मामलों में आई कमी
ABP Ganga | 06 May 2021 08:06 PM (IST)

लखनऊ में कोरोना से अब तक की सबसे ज्यादा मौतें, 24 घंटे में कोरोना से राजधानी में 65 की मौत. हालांकि, जिले में कोरोना के नए मामलों में आई कमी. लखनऊ, कानपुर, वाराणसी में कम हुए नए केस. यूपी में चौबीस घंटे में 26, 780 नए केस मिले, जबकि 28,902 लोग इलाज के बाद डिस्चार्ज हुए. प्रदेश में 24 घंटे में 353 कोविड पॉजिटिव की मौत हुई है. जिसके बाद अब तक प्रदेश में अब तक कुल 14,501 कोविड पॉजिटिव की मौत हो चुकी है. मौजूदा वक्त में प्रदेश में कोरोना के कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 2,59,844 पहुंच चुकी है.