Monsoon: UP में 24 July तक भारी बारिश की चेतावनी, 41 जिलों में IMD का Orange Alert | ABP Ganga
ABP Ganga | 21 Jul 2021 08:12 AM (IST)

यूपी मॉनसून को लेकर बड़ी खबर आ रही है। यूपी में मौसम विभाग ने 24 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने का भी अलर्ट है। बता दें कि उत्तर प्रदेश के 41 जिलों में IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। 50 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई जा रही है।