UP में Tauktae तूफान का असर, कई और जिलों में बारिश का अलर्ट जारी
ABP Ganga | 20 May 2021 09:22 AM (IST)

ताउते तूफान ने गुजरात से लेकर महाराष्ट्र तक भारी तबाही मचा दी। इस तूफान का असर अब यूपी और दिल्ली एनसीआर में भी देखने को मिल रहा है। यूपी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। आपको बता दें कि नोएडा में कल पूरे दिन बारिश होती रही और आज भी दिल्ली एनसीआर में सूरज नहीं दिख रहा है। साथ ही साथ आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के कई और जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।