बारिश से हाल बेहाल, मौसम विभाग ने यहां के लिए जारी किया Alert!
ABP Ganga | 28 Jul 2021 04:00 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों से लेकर उत्तराखंड के दुर्गम पहाड़ी इलाकों तक आसमान से बरस रही आफत ने मुसीबत बढ़ा दी है. मौसम विभाग ने पहले ही भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया था. एक तरफ बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली लेकिन अब बारिश मुसीबत बनती जा रही है. केवल यूपी और उत्तराखंड ही नहीं बल्कि देश के कई और हिस्सों में हालात बेहद खराब हैं...मैदानी इलाकों की बात करें तो नदियों का जलस्तर बढ़ गया है. जिसके बाद किसानों को कटान और फसल बर्बाद होने की चिंता सता रही है, तो वहीं पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और मलबा गिरने का सिलसिला जारी है. जिससे कई रास्ते बंद हो गए हैं और ग्रामीण इलाकों का संपर्क भी टूट गया है. उत्तर मांगे प्रदेश में आज चर्चा इसी पर.