CM Yogi अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे तो इसका असर यूपी के कई सीटों पर होगा! UP Election 2022
ABP Ganga | 13 Jan 2022 09:16 PM (IST)

भाजपा के लिए ये चुनाव बहुत बड़ा होने वाला है। क्योंकि इस चुनाव में बहुत कुछ दांव पर है इसमें सबसे ऊपर है हिंदुत्व का मुद्दा। सीएम योगी की छवि भी एक हिंदूवादी नेता के तौर पर है। इसके अलावा अयोध्या, मथुरा और काशी को लेकर भाजपा ने कितना जोर लगाया है, ये किसी से छिपा नहीं है... आज बड़ी खबर ये आई कि सीएम योगी को अयोध्या से चुनाव लड़ाने पर सहमति बन गई है।हालांकि ऐलान होना अभी बाकी है। भाजपा के कई नेता ये मान रहे हैं कि अगर योगी अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे तो इसका असर यूपी की कई सीटों पर पड़ेगा।