CDS General Bipin Rawat: हेलिकॉप्टर के Black Box से सामने आएगी हादसे की सच्चाई, जांच जारी
ABP Ganga | 09 Dec 2021 10:33 AM (IST)

बुधवार को तमिलनाडु के कुन्नूर में क्रैश हुए हेलिकॉप्टर में सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत 13 सैन्य अधिकारियों की मौत हो गई है। हेलिकॉप्टर में कुल 14 लोग सवार थे। हादसे में ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह जीवित बचे हैं। उनका गंभीर हालत में इलाज जारी है और पूरा देश उनकी सलामती की दुआ कर रहा है। आज सीडीएस बिपिन रावत सहित सभी 13 लोगों के पार्थिव शरीर विशेष विमान के जरिए तमिलनाडु से दिल्ली लाए जाएंगे। Black box का निरीक्षण भी जारी है। जांच के बाद से घटना के कारणों का पता लग जाएगा। देखिए कैसे हुआ ये हादसा..