कालाबाजारी के चक्कर में डूबी इंसानियत, महामारी में दवाइयों की किल्लत
ABP Ganga | 17 May 2021 10:18 PM (IST)

उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में ब्लैक फंगस एक बड़ा कारण बन चुका है. इस पर ABP Ganga ने तमाम चिकित्सकों से बात की. सुनिए इस बारे में इंटरनल मेडिसीन डॉ स्वाति माहेश्वरी ने क्या कहा. वहीं, KGMU में कार्यरत डॉ शीतल वर्मा ने ABP Ganga से बातचीत करते हुए ब्लैक फंगस की दवाइयों की किल्लत पर बात की. साथ ही डॉ शीतल वर्मा ने कालाबाजारी करने वाले लोगों पर भी तीखा प्रहार किया. साथ आपको बता दें कि यूपी में कोरोना से जुड़े आंकड़ों का गणित चौंकाने वाला है. राज्य में कोरोना के नए मामलों में पिछले 24 घंटें में कमी आई है. नए केस के आंकड़े तो कम हो रहे हैं लेकिन मौत की सुनामी थम नहीं रही है. आज के ताजा आंकड़ों में 285 मरीजों की मौत होने की खबर आई है.