Agra: Paras अस्पताल के बाहर हंगामा, कांग्रेस के कई कार्यकर्ता मौजूद
ABP Ganga | 08 Jun 2021 03:59 PM (IST)

आगरा के पारस अस्पताल में 26 अप्रैल को सुबह सात बजे पांच मिनट के लिए ऑक्सीजन बंद कर मॉकड्रिल की गई थी। उस भयावह पल को बयान करते छह मिनट के चार वीडियो वायरल हुए हैं। जिसके बाद यह मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। खबर आ रही है कि अस्पताल के बाहर लगातार हंगामा हो रहा है और लोग कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। साथ ही अस्पताल में कई कांग्रेस के कार्यकर्ता भी मौजूद हैं।