Reality Check: स्कूल में कोविड प्रोटोकॉल का कितना हो रहा है पालन ? | Mudde Ki Baat
ABP Ganga | 24 Aug 2021 10:09 PM (IST)

स्कूल में क्लास 6-8 तक के बच्चों की पढ़ाई शुरू हो गई है.कोविड के केस कम होने के बाद सरकार ने छठी से आठवीं तक के छात्रों के लिए भी स्कूल खोल दिया है. जिसके बाद स्कूल आने वाले बच्चे बेहद खुश नजर आए. स्कूल में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बच्चों की पढ़ाई शुरू हो गई है. ऐसे में एबीपी गंगा ने भी तमाम शहरों में इस बात का जायजा लिया कि स्कूलों में बच्चो की सुरक्षा के लिए क्या कुछ कदम उठाए गए हैं और स्कूल में कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन कराया जा रहा है या फिर नहीं.