Block Pramukh Chunav 2021: चुनाव से पहले BJP का दबदबा, जानिए BJP के पास कितनी सीटें
ABP Ganga | 10 Jul 2021 10:18 AM (IST)
उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में आज ब्लॉक प्रमुख अध्यक्ष पद का चुनाव होना है जिसके लिए सुबह 11 बजे से दिन के 3 बजे तक मतदान होंगे। 3 बजे के बाद वोटों की गिनती होगी जिसके बाद ये साफ होगा कि किस पार्टी ने अपना परचम लहराया है। फिलहाल बीजेपी का दबदबा देखने को मिल रहा है। बता दें कि पहले से जिन प्रत्याशियों की जीत दर्ज हो चुकी है उनमें से 300 से ज्यादा भाजपा के प्रत्याशी हैं। जिसको लेकर लगातार बीजेपी विपक्ष के निशाने पर है।