काशी का कोहिनूर अवैध कैसे ? | Hindi News

काशी के कोहिनूर का कच्चा चिट्ठा....जी हां धर्म नगरी वाराणसी की सील बिल्डिंग में अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई अबतक नहीं हुई है....कोहिनूर पर वीडीए यानि कि वाराणसी विकास प्राधिकरण कागजी खेल खेलने में जुटा है....और वीडीए की लापरवाही की वजह से सील बिल्डिंग में अवैध निर्माण करने वाले बेखौफ दिख रहे हैं...वाराणसी की कई कॉलोनियों में धड़ल्ले के साथ अवैध निर्माण किा जा रहा है....और शहर में हो रहे अवैध निर्माण के प्रति वीडीए पूरी तरह से लापरवाह बना हुआ है...कोहिनूर बिल्डिंग भी रवींद्रपुरी इलाके में है...और कोहिनूर बिल्डिंग के अलावा भी रवींद्रपुरी इलाके में आधा दर्जन अवैध निर्माण जारी हैं...रिहायशी इलाके में अवैध रेस्टोरेंट बनाए गए हैं....लेकिन इनकी ओर वीडीए ने आंखें मूंद रखी हैं...ऐसे में बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि क्या वीडीए की वीसी अवैध निर्माण करने वालों के दबाव में हैं....और क्या अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ अब वीडीए ठोस कदम उठाएगा....अवैध निर्माण को लेकर पुलिस और वीडीए कर्मचारियों की मिलीभीगत की खबर सबसे पहले एबीपी गंगा ने आपको दिखाई थी...जिसके बाद से लगातार एबीपी गंगा आपतक सच पहुंचा रहा है....लेकिन वीडीए की आंखें अब भी इस मामले बंद दिखाई दे रही हैं....