यूपी में कैसे खत्म हुआ ऑक्सीजन संकट ? देखिए ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए सरकार के बड़े कदम
ABP Ganga | 14 May 2021 05:32 PM (IST)
कोरोना की दूसरी लहर ने जब विकराल रूप लिया तो आक्सीजन आपूर्ति की समस्या से निपटने के लिए बेहतर प्रबंधन व तकनीक ने नई राहें भी खोलीं। देश जब आक्सीजन के संकट से त्राहिमाम कर रहा था, तब उत्तर प्रदेश ने वह कदम उठाया जो दूसरे राज्यों की नीति पर सवाल भी उठा रहा है। इस पर खुद नीत आयोग ने मुहर भी लगाई है। यूपी में ऑक्सीजन सप्लाई का मॉडल लाने वाले अफसर यूपी के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी थे। आज उनसे इसी मुद्दे पर बात हुई।