अस्पताल में दिखी खामियों पर किया सवाल, तो कैबिनेट मंत्री से उलझ पड़ा अस्पताल संचालक
ABP Ganga | 18 May 2021 07:24 PM (IST)

रामनगर के दौरे पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने अस्पताल का निरीक्षण किया. इस दौरान कई खामिया मिलीं. इसे लेकर कैबिनेट मंत्री ने अस्पताल के संचालक को बुला लिया औऱ मामले पर जवाब मांगा. मगर मंत्री के सवालों के जवाब देने की बजाए वो बहस करने लगे. हद तो तब हुई जब अस्पताल संचालक ने यह तक कह दिया मैं कोई अपराधी नहीं हूं जो आपसे खड़े होकर बात करूं. देखिए ये रिपोर्ट