UP के इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग का पूर्वानुमान
ABP Ganga | 18 Jun 2021 09:26 AM (IST)

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने इन जिलों में अलर्ट भी जारी किया है। महराजगंज ,सिद्धार्थ नगर और गोंडा में भारी बारिश का अलर्ट है। बलरामपुर ,श्रावस्ती ,बहराइच और लखीमपुर खीरी में भी अलर्ट जारी हुआ है।