UP Flood 2021: आसमानी आफत से बढ़ी मुश्किलें, बाढ़ की चपेट में कई गांव| ABP Ganga Hindi
ABP Ganga | 21 Aug 2021 08:03 AM (IST)

एक तरफ दिल्ली-एनसीआर में जहां मौसम ने अपना रूख बदला तो वहीं यूपी के कई जिलों में बारिश से नदियां उफान पर हैं। बता दें कि बलरामपुर में भी नदी का जलस्तर बढ़ने से दर्जनों गांव में पानी घुस चुका है। आलम ये है कि कई गांव के मुख्य मार्ग बंद हो चुके हैं। तो वहीं किसानों की भी भारी बारिश के चलते फसलें नष्ट हो चुकी हैं।