Hathras कांड: Allahabad High Court ने DM-SP समेत उच्च अधिकारी को किया तलब | ABP Ganga
ABP Ganga | 09 Oct 2020 04:57 PM (IST)

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने हाथरस कांड में उच्च अधिकारी तलब किए हैं. DGP, ADG, ACS होम तलब किए गए हैं. हाथरस के डीएम और एसपी भी तलब किए गए. 12 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होने को कहा गया है. संबंधित दस्तावेज भी लाने के निर्देश. बता दें कि कोर्ट ने हाथरस मामले का स्वत संज्ञान लिया है. 12 अक्टूबर को लखनऊ बेंच में हाथरस मामले पर सुनवाई है. आला अधिकारियों के साथ पीड़िता के माता-पिता, भाई-बहन भी कोर्ट में मौजूद रहेंगे. पीड़ित के परिजनों को कोर्ट में पेश करना प्रशासन की जिम्मेदारी.