Devasthanam Board मुद्दे को लेकर Congress बढ़ाएगी Dhami सरकार की मुश्किल !
ABP Ganga | 20 Nov 2021 08:01 AM (IST)

पूर्व सीएम हरीश रावत आज देहरादून में सरकार को कई मुद्दों पर घेरने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. प्रेस कॉन्फ्रेंस का मेन मुद्दा देवस्थानम बोर्ड होगा. यानि आज कांग्रेस प्रदेश सरकार पर देवस्थानम बोर्ड को लेकर बड़ा दबाव बनाने की कोशिश करेगी. आपको बता दें कि शुरू से ही कांग्रेस देवस्थानम बोर्ड का विरोध करने वाले तीर्थ पुरोहितों का समर्थन करते आ रही है.प्रदेश कॉन्फ्रेंस में देवस्थानम बोर्ड मुद्दे को उछाल कर एक बार फिर कांग्रेस बढ़त बनाने की कोशिश में है. वैसे भी कृषि बिल पर केंद्र सरकार के ऐलान के बाद उत्तराखंड की धामी सरकार पर दबाव बढ़ चुका है. अब इस मौके को कांग्रेस किसी भी कीमत पर छोड़ना नहीं चाहती है, क्योंकि उत्तराखंड के लिए देवस्थानम बोर्ड काफी अहम मुद्दा है.