Harish Rawat ने चारधाम यात्रा की तैयारियों पर उठाए सवाल !
ABP Ganga | 02 May 2022 08:26 AM (IST)

कांग्रेस ने चारधाम यात्रा की तैयारियों पर सवाल उठाए हैं। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि यात्रा मार्ग और पड़ावों पर अभी भी यात्रियों के रुकने, पानी समेत दूसरी व्यवस्थाएं ही नहीं हैं। ऐसे में चारधाम यात्रा होगी कैसे।
हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार ने यात्रा शुरू होने से पहले तैयारियां पुख्ता नहीं की है जिससे यात्रियों को परेशानी हो सकती है। चारधाम में यात्रियों की संख्या निर्धारण पर हरीश रावत ने कहा कि ये सरकार का सही फैसला है।