UP पहुंचा Maharashtra के लाउडस्पीकर विवाद का शोर,मंदिरों में बजने लगे हनुमान चालीसा
ABP Ganga | 15 Apr 2022 08:56 AM (IST)

महाराष्ट्र के लाउडस्पीकर विवाद का शोर अब देश के अलग-अलग हिस्सों में पहुंच रहा है. उत्तर प्रदेश में भी ये विवाद अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है. यूपी के अलीगढ़ में युवा क्रांति मार्च के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क क्षेत्र में लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा का पाठ किया. युवा क्रांति मंच का कहना है कि हमने पहले प्रशासन को मस्जिदों पर से लाउडस्पीकर कम करने के लिए ज्ञापन दिया था. लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. जिसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ किया है.