Gyanvapi Masjid Survey: थोड़ी देर के लिए सर्वे में आई रूकावट,दोनों पक्षों में हुई तकरार
ABP Ganga | 15 May 2022 09:48 AM (IST)

वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में सर्वे का काम आज भी जारी रहेगा. आज मस्जिद की छत और गुंबद की वीडियोग्राफी हो सकती है. ये सर्वे सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा. सर्वे का 50 फीसदी काम पूरा हो चुका है. रिपोर्ट 17 मई को अदालत के सामने पेश की जाएगी. वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद में कोर्ट के आदेश पर 5 तहखानों की वीडियोग्राफी की गई है. सर्वे में दोनों पक्षों ने सहयोग किया है. सर्वे के बाद हिंदू पक्ष ने दावा करते हुए कहा कि सभी साक्ष्य हमारे पक्ष में हैं.