Gyanvapi Mosque Survey: व्यास जी के कमरे से खुलेगा राज, हिंदू पक्ष के दावे में कितना दम ?
ABP Ganga | 16 May 2022 10:36 AM (IST)

वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद में आज तीसरे दिन भी कड़ी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच सुबह आठ बजे से सर्वे का काम किया जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान स्वास्तिक और ओम के निशान और एक बड़ा टैंक मिला है. . एक तहखाना ऐसा भी मिला है, जिसको कूड़े से ढकने की कोशिश की गई है. आज व्यास जी के कमरे का टीम सर्वे करने जा रही है . बताया जा रहा है कि व्यास जी के कमरे से सच बाहर आ सकता है . और बड़े राज़ से पर्दा उठ सकता है .