Gyanvapi Mosque Survey: चप्पे चप्पे पर तैनात है पुलिस बल, सर्वे टीम तहखाने में मौजूद
ABP Ganga | 14 May 2022 11:07 AM (IST)

आज सुबह 8 बजे से वाराणसी के ज्ञानवापी में फिर सर्वे का काम शुरू हो गया है. अदालत के तय समय के मुताबिक ये सर्वे दोपहर 12 बजे तक चलेगा. ये सर्वे जब तक पूरा नहीं हो जाता तबतक जारी रहेगा. इसकी रिपोर्ट 17 मई को अदालत के सामने पेश की जाएगी. बताया जा रहा है कि सर्वे टीम मस्जिद के अंदर दाखिल हो सकती है. तो सर्वे आठ बजे शुरू होगा लेकिन उससे पहले ABP न्यूज रिपोर्टर मस्जिद के उस इलाके में पहुंचे, जहां जाने से सर्वे टीम को रोक दिया गया, हमारे संवाददाता मोहम्मद मोईन ने मस्जिद के अंदरूनी इलाके में क्या-क्या देखा. बताते हैं इस रिपोर्ट में.