Gyanvapi Masjid News: दूसरे दिन का सर्वे खत्म, वीडियो ग्राफी में चौंकाने वाले खुलासे!
ABP Ganga | 15 May 2022 09:11 PM (IST)

ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के भीतर लगातार दूसरे दिन आज भी सर्वे हुआ। इस सर्वे के दौरान कई ऐसे हिस्सों की वीडियो ग्राफी हुई, जिसको लेकर याचिकाकर्ता का दावा रहा है कि ये प्राचीन श्रृंगार गौरी मंदिर का हिस्सा है। सर्वे के दौरान दोनों पक्षकारों के बीच मतभेद भी पैदा हुए जिस पर मौके पर मौजूद आलाधिकारियों को मिल-बैठकर मामले को शांत कराना पड़ा। तो वहीं कुछ ऐसे भी मौके आए..जब सर्वे को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। आखिर दूसरे दिन के सर्वे में क्या खास बातें निकलकर आईं..