Gyanvapi Hearing: सरकारी वकील की अर्जी में वजू खाने को लेकर क्या- कुछ कहा गया?
ABP Ganga | 19 May 2022 09:24 AM (IST)

Gyanvapi Hearing: वाराणसी के ज्ञानवापी मामले पर आज जिला अदालत में फिर सुनवाई होगी। इसको लेकर सरकारी वकील की तरफ से अर्जी दाखिल की गई है. यूपी सरकार की ओर से सरकारी वकील ने अर्जी दी है। इस याचिका में कहा गया-वजू खाना सील होने से नमाजी वजू नहीं कर पा रहे हैं। याचिका में मस्जिद के शौचालय के इस्तेमाल न होने का भी जिक्र है। याचिका में कहा गया-तालाब सील होने से मछलियों के जीवन पर संकट आ गया है। बता दें कि कल इस मामले पर हड़ताल की वजह से सुनवाई नहीं हो पाई थी।