Gorakhpur के 36 गांव के बाढ़ से घिरे, गोरखनाथ घाट और बैकुण्ठ धाम भी डूबा | ABP Ganga Hindi
ABP Ganga | 19 Aug 2021 02:14 PM (IST)

गोरखपुर में घाघरा, रोहिन के बाद अब राप्ती नदी ने भी कहर बरपाना शुरू कर दिया है. हर रोज दर्जनभर गांव बाढ़ से घिर रहे हैं. वर्तमान में 36 गांव बाढ़ से घिर चुके हैं. वहीं ग्रामीणों की सुविधा के लिए 55 छोटी-बड़ी नाव को लगाया गया है. 36 गांव के बाढ़ से घिर जाने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है. इसके साथ ही शहर का गुरु गोरखनाथ घाट और बैकुण्ठ धाम भी पानी में डूब गया है. शहर के निचले इलाके में भी पानी इतना बढ़ गया है कि लोगों के घर डूब गए हैं. उन्हें राशन-पानी लाने के लिए भी नाव का सहारा लेना पड़ रहा है. प्रशासन के दावे के उलट, यहां कोई भी सुविधा दिखाई नहीं दे रही है. बाढ़ से घिरे शहरी इलाके में राहत सामग्री के वितरण के दावे भी खोखले ही साबित हो रहे हैं.