Ghaziabad गुरुद्वारे की शानदार पहल, कोरोना काल में 'ऑक्सीजन लंगर' की शुरुआत
ABP Ganga | 26 Apr 2021 01:20 PM (IST)

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में गुरूद्वारे ने शुरु किया 'ऑक्सीजन लंगर'। कोरोना संकट पर गाजियाबाद गुरुद्वारे की ये शानदार पहल देखने को मिली। ऑक्सीजन की किल्लत वाले समय में इस गुरूद्वारे के कमिटी ने एक मदद की मुहिम शुरू की और ये मुहीम कई लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है।