Kanpur: Ganesh Chaturthi की धूम, गणपति बप्पा की आस्था में डूबे लोग
ABP Ganga | 10 Sep 2021 10:24 PM (IST)

आज गणेश चतुर्थी का पर्व है और लोग गणपति बप्पा की भक्ति में भक्त डूबे हुए हैं। कोरोना काल के बीच गजानन का हर भक्त उनके मनमोहक स्वरूप को मूर्ति के रूप में अपने घर धूमधाम से गाजे बाज़ों के बीच ले जा रहा है और विघ्नहर्ता को अपने घर पर स्थापित करते हुए उनसे यह प्रार्थना रख रहा है कि कोरोना जैसी माहमारियों से अब मानवता को बप्पा निजात दिलाएं। कानपुर में कैसी है गणेश चतुर्थी की धूम।