सबसे ज्यादा Covid Test करने वाला राज्य बना UP, पॉजिटिव मरीजों की संख्या में गिरावट
ABP Ganga | 27 Apr 2021 02:35 PM (IST)

कोरोना वायरस लगातार अपना कहर बरपा रहा है, लेकिन यूपी में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में थोड़ी कमी देखने को मिली है. बता दें कि यूपी में पिछले 24 घंटे में 30 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है. वहीं बात करें कोरोना मामलों की तो राज्य में पिछले 24 घंटों में 32 हजार 993 मामले सामने आए हैं. वहीं राज्य में अबतक 4 करोड़ कोरोना टेस्ट हो चुके हैं.